फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान के खिलाफ बनारस में आक्रोश: मुस्लिम महिलाओं ने फूंका तालिबानियों का पुतला, एकजुटता का आह्वान

Mon, 16 Aug 2021 06:46 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आक्रोश जताते हुए कहा, तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है। आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी।
 
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने फूंका तालिबानियों का पुतला। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तालिबान के खिलाफ बनारस में सोमवार को आक्रोश भड़क उठा। मुस्लिम महिलाओं ने तालिबानियों का पुतला दहन किया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से नाजनीन अंसारी के नेतृत्व में सुभाष भवन के सामने पुतला दहन किया गया। महिलाओं ने कहा कि सभी देशों को एकजुटता दिखानी होगी। मिलकर तालिबान को सबक सिखाने का समय है। अलग अलग देशों के नागरिक तालिबानियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपनी सरकार से मांग करें। 

विज्ञापन


नाजनीन अंसारी ने कहा कि तालिबानियों से अफगानी महिलाओं को बचाने के लिए आवाज बुलंद करें, क्योंकि तालिबान क्रूरता की हदें पार कर चुका है। आज अगर महिलाएं एकजुट नहीं हुईं तो अफगानिस्तान की सारी महिलाएं तालिबान की गुलाम बना दी जाएंगी। विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि तालिबान पूरी दुनिया की संस्कृति के लिए खतरा है। अफगानी मुस्लिम महिलाओं की पीठ पर पड़ते तालिबानियों के कोड़े पूरी दुनिया के सभ्य समाज को शर्मसार कर रहे हैं।

आज अगर दुनिया तालिबानियों के खिलाफ एकजुट नहीं हुई और अफगानी औरतों को नहीं बचा पाई तो पूरी दुनिया में औरतों पर अत्याचार बढ़ेगा। भारत में पनप रहे तालिबानी समर्थकों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पूरी दुनिया की मुस्लिम महिलाओं को तालिबान के खिलाफ सड़कों पर उतरने का आह्वान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें