फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में पुरातन छात्र ने दिया 9.65 करोड़ का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के पुरातन छात्र ने संस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए 1.3 मिलियन यानि 9.65 करोड़ रुपये का अनुदान दिया है। इससे संस्थान में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए एक छात्र गतिविधि केंद्र की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के पूर्व छात्रों का एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संघ आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन ने संस्थान के मदद के लिए अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन के अध्यक्ष मेटलर्जी विभाग में 1982 के छात्र रहे रमेश श्रीनिवासन की ओर से दिया गया अनुदान अब तक का सबसे बड़ा उपहार है। श्रीनिवासन ने बताया कि संस्थान ने जो कुछ भी हमारे भविष्य के लिए किया है, उसे वापस देने का यह बेहतर अवसर है। आईआईटी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि कार्यकुशल छात्र आईआईटी बीएचयू की पहचान हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 1997 में छात्र रहे अरुण त्रिपाठी ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छात्र गतिविधि केंद्र का नाम रमेश श्रीनिवासन छात्र गतिविधि केंद्र कर उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें