फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amul Milk Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका! अमूल ने दूध की कीमत बढ़ाई, यहां पढ़ें पूरी रेट लिस्ट

Fri, 03 Feb 2023 10:10 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बढ़े हुए दाम के साथ अमूल गोल्ड की कीमत...
विज्ञापन
अमूल दूध की कीमत बढ़ी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज बजट के पेश होने के बाद महंगाई का जोरदार झटका लगा है। अमूल ने दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। बढ़े हुए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

बढ़े हुए दाम के साथ अब अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत 70 रुपये प्रति लीटर हो गई है। अमूल के इस फैसले के बाद बाकी कंपनियां भी दूध के दाम बढ़ा सकती हैं। 
बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में भी कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें