फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बीएचयू से राजघाट नई दिल्ली के लिए निकलेगी अमृत महोत्सव साइकिल यात्रा

Sun, 17 Oct 2021 01:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक साइकिल चलाकर काशी से राजघाट नई दिल्ली तक जाएंगे। 17 अक्तूबर को गरीबी उन्मूलन दिवस पर बीएचयू मालवीय भवन से निकलकर स्वयंसेवक 31 अक्तूबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले जिलों में विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और विद्यालयों में युवाओं को आजादी की गौरव गाथा से भी रूबरू कराएंगे।

विज्ञापन


आजादी के अमृत महोत्सव के तहत निकलने वाली साइकिल यात्रा के बारे में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि यात्रा मार्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों का गायन किया जाएगा। साइकिल यात्री स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए स्थलों का भी भ्रमण करेंगे और उससे प्रेरणा लेंगे। 

इन रूटों पर निकलेगी यात्रा
साइकिल यात्रा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन से आरंभ होकर गोपीगंज, प्रयागराज, कुंडा, रायबरेली, लखनऊ, काकोरी, बिठूर, कानपुर, कन्नौज, बिधूना, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा, पलवल होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें