फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ध्यान दें: ट्रैफिक एडवाइजरी देखें, फिर घर से निकलें; गृहमंत्री के दौरे को लेकर बदली गई व्यवस्था

Wed, 24 Apr 2024 08:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बुधवार को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। वहीं मंडुवाडीह चौराहा पर रोज रात 11 से सुबह 6 बजे तक पुरानी व्यवस्था लागू रहेगी। 
विज्ञापन
Varanasi Traffic - फोटो : उज्जवल गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के मद्देनजर बुधवार को शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। लोकसभा चुनाव के एलान के बाद गृहमंत्री अमित शाह वाराणसी में जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री की जनसभा मोतीझील मैदान में होगी। इसमें वाराणसी संसदीय क्षेत्र से जुड़े पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था

  • मंडुवाडीह चौराहा से लेकर आकाशवाणी तिराहे के बीच सड़क और सड़क के किनारे अपने वाहन पार्क ना करें।
  • वीआईपी फ्लीट के वाहनों के अतिरिक्त अन्य जनप्रतिनिधियों के चारपहिया वाहन डिडवानिया कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में पार्क किए जाएंगे।
  • कार्यक्रम से संबंधित समस्त दोपहिया वाहन शुभम लॉन में पार्क होंगे।
  • बड़े वाहन व अन्य चारपहिया वाहन बनारस रेलवे स्टेशन के सामने गेट नंबर-1 की ओर सड़क के किनारे पार्क किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें; Amit Shah Varanasi Visit: काशी में पूर्वांचल की पहली जनसभा करेंगे अमित शाह, पन्ना प्रमुख तक से बतियाएंगे

मंडुवाडीह चौराहे से महमूरगंज, रथयात्रा और रथयात्रा से मंडुवाडीह चौराहे के तरफ आने वाले इन मार्गों का करें प्रयोग

  • मंडुवाडीह चौराहा से भिखारीपुर, सुंदरपुर, बोएचयू, रविदास गेट, रवींद्रपुरी, कमच्छा तिराहा या फिर मंडुवाडीह चौराहा से लहरतारा, कैंट स्टेशन होकर जाएं।
  • रथयात्रा से गुरुबाग, कमच्छा, भेलूपुर, रवींद्रपुरी, रविदास गेट, बीएचयू सुंदरपुर भिखारीपुर, मंडुवाडीह चौराहा अथवा रथयात्रा से सिगरा, कैंट होकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडुवाडीह चौराहा पर रात 11 से सुबह 6 बजे तक पुरानी व्यवस्था

मंडुवाडीह चौराहा पर रोजाना रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक ढील प्रदान की जाएगी। इस अवधि के दोरान भारी वाहन सामान्य तरीके से पुरानी व्यवस्था के अनुसार मंडुवाडीह चौराहा सीधे पार कर आ-जा सकेंगे।

अधिकारी बोले
एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह निर्णय रात में भारी वाहनों के आवागमन के मद्देनजर लिया गया है। भारी वाहनों को यू-टर्न से घूमने में असुविधा हो रही थी। सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक यू-टर्न व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें