फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया की सुनामी से विपक्ष को उखाड़ फेंकें साइबर योद्धाः अमित शाह 

Thu, 05 Jul 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स मीट में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने काशी में बुधवार को पार्टी के लिए काम कर रहे साइबर योद्धाओं को सोशल मीडिया के जरिए विपक्ष से मुकाबला करने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


साफ कहा कि  2014 की जीत के पीछे सोशल मीडिया के योद्धाओं की बड़ी भूमिका थी और मिशन 2019 के लिए यह जिम्मेदारी और ज्यादा बड़ी है।
सोशल मीडिया पर भाजपा के पक्ष में सुनामी और आंधी का निर्माण करें, जो विपक्ष को उखाड़ दें।

विपक्षी दलों की सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों की तुलना मोदी-योगी के सरकार से करें। इसके लिए डेटा बेस तैयार करने और उसके सही इस्तेमाल की तकनीक भी शाह ने बताई।

बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में शाह ने काशी प्रांत के 15 जिलों के सोशल मीडिया वालंटियर्स मीट में शाह ने सोशल मीडिया के जरिए 2019 की चुनावी रणनीति बताते हुए कहा कि हमारी केंद्र और राज्यों की सरकारों ने जो काम किया है, उसकी समीक्षात्मक रिपोर्ट व्हाट्स एप, फेसबुक और ट्वीटर के जरिए मतदाताओं तक पहुंचाएं।
विज्ञापन


हर बूथ पर स्मार्ट फोन रखने वालों की सूची और सोशल मीडिया पर उनके ग्रुप बनाए जाएं। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि 55 साल तक खून चूसने वाले हमसे हिसाब मग रहे हैं। चार चार पीढ़ियों ने सरकार चलाई और राहुल गांधी हमसे सवाल पूछते हैं। सपा-बसपा इकट्ठा होते हैं तो होने दो, आप सोशल मीडिया से उनको जवाब दो। 

सोशल मीडिया से ही असत्य की आंधी को थामना होगा

अभिवादन स्वीकारते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर तीन तकनीक के साथ काम करने का सुझाव दिया और कहा डेटा स्टोर करने के बाद उसका विश्लषण कर उसे निचले स्तर तक पहुंचाए। बताएं कि इस सरकार ने जनता के हित में क्या-क्या फैसले लिए हैं और इनसे आम आदमी के जीवन स्तर में कितना प्रभावकारी बदलाव आया है।

उन्होंने बूथों पर सोशल मीडिया की क्रिएटिव टोली बनाने और आंकड़ों को रोचक बनाकर सोशल मीडिया के जरिए फैलाने को कहा। उन्होंने कहा कि हर गांव में क्रिएटिव यूथ हैं। उन्हें काम मिलेगा तो विपक्ष को नुकसान होगा। भावनाओं से कविता लिखी जाती है, मगर विजय गाथाओं के लिए पसीना और लहू बहाना पड़ता है। आयोजन के साथ परिश्रम के लिए प्लानिंग करनी पड़ती है।

वालंटियर से संवाद में विपक्ष के गठबंधन पर कटाक्ष किया और कहा कि कर्नाटक की सरकार बनी तो मंच पर 14 लोग मौजूद थे। अगर बरेली में ममता बनर्जी, काशी में देवगौड़ा और आगरा में कुमारस्वामी रैली करेंगे तो कोई असर नहीं होने वाला है। उन्होंने पूछा कि इन्होंने मंच पर हाथ पकड़ा तो आप लोगों ने क्या किया।

शाह ने कहा सोशल मीडिया से लड़ाई को स्फूर्ति करना है। जवाब देने वाला ही लड़ाई जीत सकता है। सोशल मीडिया के जरिए ही असत्य की आंधी को थामना होगा। उन्होंने कहा कि 2019 से पहले बुआ-भतीजा इकट्ठा होंगे तो फर्क पड़ेगा।

2014 के लोकसभा चुनाव में 44 फीसदी मतदान हमारे पक्ष में था, इस बार इसे सात फीसदी बढ़ाना है और 51 फीसदी पहुंचाना है। यूपी में 51 फीसदी की लड़ाई के लिए तैयार होना पड़ेगा। 

पीएम मोदी के कामों का सोशल मीडिया पर करें प्रचार

अमित शाह का सम्मान करते महेंद्र नाथ पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
शाह ने कहा कि भाजपा के पक्ष में माहौल है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीब को गौरव दिया और दुनिया में देश का गौरव बढ़ाया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोल नहीं पाते थे और दावोस में अमेरिका के राष्ट्रपति की मौजूदगी में पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन भाषण दिया।

104 उपग्रह एक साथ छोड़कर अमेरिका का रिकार्ड तोड़ा। पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की। अमेरिका, इजराइल के बाद भारत ने ही यह साहस दिखाया है। मोदी सरकार ने 24 फसलों का एमएसपी तय किया और किसानों को लागत का डेढ़ गुना कीमत तय की।

उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिससे आपको सिर झुकाना पड़े। आपके पास चार सालों के काम काज का खूब डाटा है और इन्हें सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाए।

2019 में बड़े बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी

अमित शाह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
2014 की जीत के शाह ने तीन बड़े कारण गिनाए। गांव और किसानों ने बड़ी संख्या में वोट किया। दलित समाज का मत भाजपा के पक्ष में आए और चुनाव से एक साल पहले से ही सोशल मीडिया के योद्धाओं के परिश्रम ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। दो दिवसीय दौरे के भी तीन बिंदु हैं।

विस्तारकों से बातचीत, प्रदेश के नेताओं के साथ रणनीति तैयार करना और गुमनाम साइबर योद्धाओं से बातचीत करना। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भी दुनिया भर के सियासी पंडितों को संशय था, मगर 2019 का परिणाम निश्चित है वर्तमान सरकार से बड़े बहुमत से सरकार बनेगी।

उन्होंने दावा किया 2019 में यूपी में सीटों की संख्या 72 नहीं होगी यह 73 से 74 होगी। अगर किसी तरह की शंका मन में है तो निकाल दें। शाह ने कहा कि आप लोगों को हनुमान की तरह शक्ति याद दिलाने आया हूं। पीछे पड़ कर इन पर अमल भी करवाऊंगा।
विज्ञापन

सुशासन और विकास की बात जनता तक पहुंचाएं

कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोशल मीडिया सशक्त हथियार है और सुशासन व विकास के अभियान को इसके जरिए जनता तक पहुंचाएं। 2019 में हम सबकी क्या भूमिका हो सकती है इसका आंकलन करना होगा। चार साल में विकास के नए कीर्तिमान बनाए गए हैं।

मोदी सरकार ने सवा सौ योजनाएं चलाई और देश में विश्वास का माहौल जागृत किया। सोशल मीडिया के जरिए सरकार के कामों का प्रचार करें। इसके पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटने का आह्वान किया।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, आईटी सेल के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय, आईटी सेल के संयोजक अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रभारी संजय राय मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें