काशी में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही रोड शो के भव्य स्वागत की तैयारी है। इसी क्रम में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी शनिवार को शहर में होंगे। वे तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे।
गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को शहर में होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारियों को लेकर नदेसर के एक निजी होटल में बैठक करेंगे। बैठक में रोडशो के रूट को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री के ठहरने व उनके कार्यक्रम और उनके नामांकन में रहने वाले प्रस्तावकों के नामों पर चर्चा होगी। इसके अलावा गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की दश्वामेध घाट पर गंगा आरती और ड्रोन शो कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो है और 14 मई को वह नामांकन करेंगे।
प्रधानमंत्री के रोड शो का मार्ग लगभग तय हो गया है। मगर अभी प्रस्तावकों के नाम पर मुहर लगनी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। नदेसर स्थित एक निजी होटल में दो बैठकें करेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री के दो दिनों के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे यह तय हो चुका है। मगर वापसी का रूट अब तक तय नहीं है। इसे लेकर भी शनिवार की बैठक में चर्चा की जाएगी।