काजू-बादाम भी हुए महंगे
बादाम पहले 800 रुपये के आसपास था, अब 850 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। काजू की कीमत भी 800 रुपये से बढ़कर 900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। विशेश्वरगंज और गोला दीनानाथ बाजार में काजू की आपूर्ति मुख्य रूप से गोवा और केरल से होती है, जबकि बादाम और पिस्ता अमेरिका से आयात होता है। अखरोट की खेप कश्मीर और अंजीर अफगानिस्तान से आता है।
ठंड में मेवे की खपत बढ़ जाती है। आने वाले दिनों में मेवे की कीमतों में और भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। बावजूद सेहत के प्रति जागरूक लोग बढ़ी कीमतों में भी खरीदारी कर रहे हैं। - प्रतीक गुप्ता, अध्यक्ष, विशेश्वरगंज भैरोनाथ व्यापार मंडल