फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका के उद्यमी ने पिता के नाम पर आईआईटी बीएचयू को दिए 7.76 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के उद्यमी श्रीदेश देशपांडे ने अपने पिता और आईआईटी बीएचयू में 1948 बैच के छात्र रहे श्रीनिवास देशपांडे के नाम पर संस्थान को एक मिलियन डॉलर यानी 7,76,30,000 रुपये दिए है। जिसके बाद आईआईटी बीएचयू ने मुख्य पुस्तकालय का नाम श्रीनिवास देशपांडे के नाम पर रखने का निर्णय लिया है। 24 जून को एक समारोह में इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन की ओर से समय-समय पर संस्थान को सहयोग धनराशि दी जाती है। यह पूर्व छात्रों की यूएस आधारित एक स्वयंसेवी और गैर लाभकारी संस्था है।
विज्ञापन

अमेरिका के बोस्टन निवासी उद्यमी, समाजसेवी श्रीदेश देशपांडे और पत्नी जयश्री देशपांडे ने पिता के सम्मान में यह धनराशि दी है। श्रीनिवास ने 1948 में औद्योगिक रसायन विज्ञान में प्रथम श्रेणी में बीएससी किया था। इसके बाद 31 वर्ष तक सार्वजनिक क्षेत्र में काम कर 1980 में संयुक्त श्रम आयुक्त के पद से कर्नाटक सरकार से सेवानिवृत्त हुए। श्रीदेश ने बताया कि इस धनराशि से पुस्तकालय का विकास होेगा और लोगों को लाभ मिलेगा। आईआईटी बीएचयू फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी ने दोनों का आभार जताया है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने कहा कि यह पूर्व छात्रों की उपलब्धियां हैं जो भविष्य के प्रौद्योगिकी लीडरों को प्रशिक्षित करने के लिए संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें