फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही में अराजकतत्वों ने तोड़ डाली आंबेडकर प्रतिमा

Fri, 04 May 2018 10:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
आंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के भदोही में गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे माहौल बिगड़ गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए फौरी तौर पर दूसरी प्रतिमा लगवा दी।
विज्ञापन


कौलापुर क्षेत्र के छतमी गांव की दलित बस्ती में आंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। गुरुवार की रात अराजकतत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना पर एसडीएम और गोपीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। दूसरी ओर मूर्ति मंगवा कर लगवाई। बगीचे के कोने में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है की ग्रामसभा की दो बीघे जमीन पर आंबेडकर की प्रतिमा लगाई गई है। एसडीएम ने कानूनगो और लेखपाल से जमीन की पैमाइश भी कराई। पुलिस प्रतिमा तोड़ने वालों का पता लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें