प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को बीएचयू के शताब्दी दीक्षांत समारोह में बीएचयू के दलित छात्र-छात्राओं को सौगात देंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से बीएचयू को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित समाज पर शोध करने के लिए अंबेडकर चेयर स्थापित किया जाएगा।
वहीं दलित छात्र-छात्राओं के लिए अलग से दो छात्रावास की सौगात भी मिलेगी। इसकी औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद 22 फरवरी को दीक्षांत समारोह के दौरान करेंगे। इसकी जानकारी पिछले दिनों बीएचयू आए सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने दी थी।
बता दें कि पंजाब चुनाव से पहले दलितों को साधने के लिए रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र में आ रहे हैं। इसी क्रम में वे बीएचयू के दलित छात्र-छात्राओं को अंबेडकर चेयर और अलग हॉस्टल की सौगात भी दे रहे हैं।