अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में पहुंचे मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण।
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को चौकाघाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में जबरदस्त रौनक दिखी। देश के कोने कोने से विशेष उत्पादों के साथ पहुंचे विक्रेताओं के स्टाल सजे संवरे नजर आए। स्टालाें पर लोग अपनी जरूरत के हिसाब से सामान देखते और मोल-भाव करते दिखे।
शाम को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर शॉपिंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्टालों पर प्रदर्शित किए गए उत्पाद देखे और उनके बारे में जानकारी ली। भाप से सब्जी पकाने वाले उपकरण, रोटी बनाने वाली मशीन, जूस निकालने की मशीन, दाग छुलाने वाले केमिकल, एक्यूप्रेशर से जुड़े उपकरणों के स्टाल भी देखे। उन्होंने लजीज व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
फेस्टिवल के सह प्रायोजक ‘हीरो’ की ओर से डुएट स्कूटर टेस्ट ड्राइव का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। इसमें भाग लेने वाले लोग लकी ड्रा में शामिल होकर स्कूटर जीत सकेंगे। काशी नेत्रालय की ओर से मुफ्त नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया है जो दसों दिन रहेगा। इसके अलावा रियल इस्टेट, ऑटोमोबाइल, होम अप्लाइंसेज, सोेफे और फैशन आदि से संबंधित करीब डेढ़ सौ स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा तमाम तरह के स्वादिष्ट व्यंजन और मनोरंजन के ढेरों विकल्प भी यहां मौजूद हैं। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए मोबाइल नंबर- 8808076377 पर की जा सकती है।