- बजट सकारात्मक है। इसका लाभ सभी को मिलेगा। इसमें समय की आवश्यकता के अनुसार प्रावधान किया गया है। वित्तमंत्री ने अच्छा बजट प्रस्तुत किया। - दिनेश चंद्र सराफ, अधिवक्ता।
- बजट के प्रावधान अच्छे हैं। इसका लाभ लोगों को मिलेगा। इसमें हर सेक्टर में धन का आवंटन किया गया है। इससे सभी को लाभ पहुंचेगा। - राहुल सेठ, व्यवसायी।
- यह नए तरीके का बजट है। यदि यह कहा जाए कि यह महत्वाकांक्षी बजट है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसमें समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। -राजेश कुमार, डायरेक्टर ओबीटी लिमिटेड।
किसानों के लिए यह महत्वपूर्ण बजट है। शिक्षा के साथ ही कौशल विकास के लिए अच्छी राशि रखी गई है। शिक्षा नीति में बदलाव हो, रोजगार परक होना चाहिए। - डॉ. शीला सिंह, डायरेक्टर, ज्ञानंदा एकेडमी आफ हायर एजुकेशन।
- ओडीओपी की अवधारणा अच्छा कदम है। इससे हर शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा। न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि स्थानीय उद्योग का भी विकास होगा। कलाकारों के लिए कुछ नहीं है। - अजिता श्रीवास्तव, लोक गायिका।
- यह अच्छा बजट है। जनशक्ति मिशन योजना बहुत अच्छी योजना है। यह हर घर के लिए आवश्यक है। नलों से जलापूर्ति एक अच्छा कदम है।
- विभा बिंद, सामाजिक कार्यकर्ता।
- व्यापारियों की सुरक्षा व स्वतंत्रता के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया है। टैक्सेसन का सरलीकरण किया जाए ताकि आम आदमी तक उसकी पहुंच हो सके। - अरुण कुमार दुबे, डायरेक्टर, विंध्य सार्थक ग्रीन सिटी
- इस बजट में जीएसटी का सरलीकरण होने की कोई बात नहीं दिखाई दे रही है। यदि इसका भी सरलीकरण हो जाता तो इसका सीधा लाभ व्यापारियों को मिलता। - प्रवी कुमार, व्यवसायी।
- प्रोफेशनल्स की आडिट लिमिट बढ़ायी जाए। इसको 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ किया जाए। साथ ही डाक्टर 24 घंटे ड्यूटी करते हैं, उनको टैक्स में अधिक रिबेट दिया जाए। - डॉ. एसके मुसद्दी, चिकित्सक।
- 20 लाख से लेकर 50 लाख रुपये तक के टैक्स का रेट कम किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग टैक्स अदा करें। जीएसटी के मुद्दे का सरलीकरण होना चाहिए। - रवि कल्याणी, सीए।
मध्यमवर्गीय परिवार को इस बजट से लाभ मिला है। छोटे व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। आयकर की छूट से लोग काफी हर्षित हैं।
- रविंद्र जायसवाल, व्यवसायी।
- यह बजट किसान और शिक्षा जगत के लिए यह बजट अच्छा है। उनके लिए इस बजट में काफी प्रावधान किया गया है। इसे अच्छा बजट कहा जा सकता है। - अश्वनी जैन, डायरेक्टर, वर्धमान पब्लिक स्कूल।
- लोक कल्याणकारी बजट है। इससे सरकार की नीति का पता चलता है। किसानों व शिक्षा के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इससे सभी को लाभ होगा। - प्रदीप गुप्ता, डायरेक्टर, नेशनल कांवेंट पब्लिक स्कूल।
- यह बजट सकारात्मक बजट है। किसानों के लिए कई प्रावधान किए गए हैं। इससे जीडीपी ग्रोथ बढ़ेगी। देश के लिए यह अच्छा बजट कहा जा सकता ह्रै। - मनीष सराफ, व्यवसायी।
- एक लाख करोड़ रुपये के बजट का शिक्षा के लिए प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसे विकासोन्मुखी बजट कहा जा सकता है। -डॉ. राजीव अग्रवाल, प्राचार्य जीडी बिनानी पीजी कालेज।
- जिले में मेडिकल कालेज का प्रयास सराहनीय है। आयुष्मान योजना के लिए बजट काफी है लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहले बेहतर बनाना होगा। - डॉ. नीरज त्रिपाठी, चिकित्सक।
- बजट बहुत अच्छा है। इसके सकारात्मक परिणाम होंगे। देश की उन्नति में यह बजट काफी कारगर सिद्ध होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। - अमित मिश्रा, सीए।
- यह बजट उद्योग की गति को बढ़ाएगा। इस आर्थिक नीति से लोगों को सुविधाओं के लिए उपलब्धता होगी। इसको बहुत अच्छा बजट कहा जा सकता है। - अमल कुमार, व्यवसायी।
- बजट के लिए किया गया प्रावधान अच्छा है। इसको विकास की दिशा में किया गया प्रयास कहा जा सकता है। इसकी सराहना की जानी चाहिए। - आयुष सराफ, डायरेक्टर, डा. सरला सराफ पब्लिक स्कूल।
अर्थशास्त्री डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इसको हर दृष्टि से संतुलित बजट कहा जा सकता है। गांव पर आधारित अर्थव्यवस्था में किसानों के लिए अच्छा बजट रखा गया है। यह आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा। जब आधार मजबूत होगा तो तरक्की तीव्र होगी। इससे देश का विकास होगा। लोगों को रोजगार मिलेगा और शिक्षा व स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दूर होगी। आयकर में छूट से इसका लाभ मध्यम वर्गीय व नौकरी पेशा लोगों को अधिक मिलेगा।