अपनी रूचि के अनुसार आगे बढ़ाएं कदम
संयुक्त शिक्षा निदेशक रामशरण सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को रुचि के अनुसार ही आगे की राह तय करना चाहिए। विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि काशी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि हर साल बोर्ड की परीक्षाओं में मेधावियों की सूची में यहां के छात्र-छात्रा अपना नाम दर्ज करा रहे हैं। इस साल भी छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
इनकी भी सुनें
मेधावियों के सम्मान करने की अमर उजाला की पहल सराहनीय है। मंगलायतन विश्वविद्यालय की ओर से समय-समय पर विद्यार्थियों को कॅरियर, पढ़ाई सहित अन्य जो भी जरूरतें होंगी, उनका मार्गदर्शन किया जाता है। विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं।
- प्रो. रविकांत, डीन रिसर्च, मंगलायतन विश्वविद्यालय
बारहवीं की परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं सही संस्थान का चयन कर उसमें शिक्षा ग्रहण कर आगे का भविष्य संवार सकते हैं। मंगलायतन विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रखकर कई कोर्स चलाए जा रहे हैं।
- मयंक प्रताप सिंह, मार्केटिंग हेड, मंगलायतन विश्वविद्यालय