‘हजयात्रा 2018’ को पूरी तरह से डिजिटल करने की तैयारी चल रही है। डिजिटल इंडिया के तहत अल्पसंख्यक मंत्रालय सभी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन करने जा रहा है।
हज आवेदन से लेकर हज शुल्क और कुर्बानी के लिए जानवरों की बुकिंग तक सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन की जा सकती है। अल्पसंख्यक मंत्रालय ने
इसकी पहल है। 2018 की हज यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सात दिसंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। हज कमेटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। कमेटी की ओर से आवेदन के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी उपलब्ध कराया गया है।
आवेदक इस मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर हज की तमाम प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर सकते हैं। इस एप्लीकेशन से हज यात्रा आवेदन के साथ हज शुल्क, कुर्बानी के लिए जानवर की बुकिंग भी करा सकते हैं।
ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी के लिए हज कमेटी ने अपनी वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड कर रखा है, इसे देखकर लोग आसानी से ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। हालांकि लोगों की सहूलियत के लिए इन सभी प्रक्रियाओं के लिए ऑफलाइन सुविधा भी पहले की तरह उपलब्ध है।