फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा प्रतिभाओं को मंच देगा आकाशवाणी, जुलाई में होगी संगीत प्रतियोगिता

Mon, 08 May 2017 10:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नौ जून तक होगा आवेदन, 10 से 28 जुलाई तक प्रतियोगिता - फोटो : file
विज्ञापन
 
विज्ञापन

संगीत के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें आकाशवाणी की ओर से मंच प्रदान किया जाएगा। आकाशवाणी की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर संगीत प्रतियोगिता कराई जा रही है।

दो चरणों में होने वाली प्रतियोगिता हर केंद्र पर होगी। हिंदुस्तानी संगीत का फाइनल दिल्ली केंद्र पर और कर्नाटक संगीत का फाइनल चेन्नई केंद्र पर होगा।

आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख आनंद देव सिंह ने बताया कि 30 जून को 16 से 24 साल के आयु वाले कलाकार भाग ले सकते हैं।
संगीत प्रतियोगिता के गायन में शास्त्रीय, सुगम, लोकसंगीत और उपशास्त्रीय संगीत, हिंदुस्तानी संगीत तथा वादन में शास्त्री, सुगम, लोक संगीत हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा लोक वाद्य और वृंदागन (कोरस ) भी होगा। बताया कि केंद्र स्तर पर 10 से 28 जुलाई के बीच प्रारंभिक प्रतियोगिता होगी, इसमें विजेताओं की रिकार्डिंग फाइनल प्रतियोगिता के लिए की जाएगी। संबंधित कलाकार नजदीकी आकाशवाणी केंद्र से नौ जून तक आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें