फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की फिर से धमकी, अलर्ट जारी

Wed, 06 Jun 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) जम्मू-कश्मीर के एरिया कमांडर मौलाना अंबु शेख के नाम से धमकी भरा पत्र भेजा गया है। इसमें छह जून को सहारनपुर एवं हापुड़ रेलवे स्टेशन को और आठ जून को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर व मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस उपमहानिरीक्षक कानून व्यवस्था ने अलर्ट जारी करते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले मई के पहले हफ्ते में काशी विश्वनाथ सहित प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

मई 2017 में भी विश्वनाथ मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई थी।  अलर्ट के बाद मंगलवार देर रात सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


वाराणसी एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी कर रही है। लोकल इंटेलिजेंस यूनिट को सूचना संकलन के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें