कारों की बुकिंग में भी आई तेजी
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कारों की बुकिंग में तेजी आई है। वाराणसी ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन 100 से अधिक कारों के लिए इंक्वायरी आ रही है। वहीं अक्षय तृतीया के लिए प्रतिदिन 10 गाड़ियों की बुकिंग हो रही है। इसमें महिलाओं के नाम पर भी बुकिंग हो रही है। इस बार 300 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। निवेश के नजरिए से रियल एस्टेट सेक्टर में भी इस बार बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। कारोबारी आकाशदीप ने बताया कि अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में प्रतिदिन 100 से अधिक इंक्वायरी मिल रही है और औसतन 30 फ्लैट या प्लॉट की बुकिंग हो रही है।