विजयदशमी के दिन विंध्यधाम पहुंचीं डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव विजयदशमी के दिन मां विंध्यवासिनी के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वाराणसी पहुंची। यहां कचहरी स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार पर मीडिया से बात करते हुए डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि भाजपा किसी को भी आतंकवादी घोषित कर सकती है। उन्होंने इस दौरान यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पर भी निशाना साधा। डिंपल ने कहा कि भाजपा ने किसानों को भी आतंकवादी कहा, जो देश के लिए और इनके खुद के लिए घातक होगा।
समाजवादी विजय यात्रा के बारे में पूछे गए सवाल पर पूर्व सांसद डिंपल ने कहा कि माता का आशीर्वाद लेकर आए हैं। समाजवादी विजय यात्रा बहुत सार्थक साबित होगी। उन्होंने कहा कि यूपी में एक नई सरकार बनेगी, जो इस प्रदेश का भविष्य संवारने का काम करेगी।
वहीं डिंपल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये किसी को भी आतंकवादी बना देते हैं। ये इनकी सोच और मानसिकता को दर्शाता है। गौरतलब है कि हाल ही में यूपी भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बयान दिया था कि अखिलेश यादव के शासन काल में आतंकवाद का बम फटता था।
पढ़ेंः दीपावली से पहले वाराणसी आएंगे पीएम मोदी: एचपीसीएल प्लांट का करेंगे शिलान्यास, रिंग रोड के किनारे होगी जनसभा