फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने जेल गए सपाइयों के लिए भिजवाया 27 लाख का चेक: ईवीएम प्रकरण का है मामला, एक-एक लाख का होगा वितरण

Wed, 07 Sep 2022 09:49 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अखिलेश यादव के द्वारा पहड़िया ईवीएम प्रकरण में आरोपी सपा कार्यकर्ताओं को आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके लिए 27 लाख रुपये का चेक भी मिल चुका है। 
विज्ञापन
सपा नेता किशन दिक्षित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहड़िया ईवीएम प्रकरण में आरोपी सपा कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। ये जानकारी मंगलवार को दक्षिणी विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी किशन दीक्षित ने पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 27 लाख रुपये का चेक भी मिल चुका है।
विज्ञापन

दीक्षित ने बताया कि मौजूदा सरकार ने बदले की भावना से सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भेजने का कार्य किया है। इस घटना के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जिला कारागार में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की।
अखिलेश यादव ने आरोपी सपा कार्यकर्ताओं के न्यायिक सहयोग के लिए एक-एक लाख (कुल 27 लाख रुपये) आर्थिक मदद करने के लिए चेक जारी किया है। प्रेसवार्ता के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, अशफाक अहमद डब्लू, पूजा यादव, राजकुमार यादव, शमीम अंसारी, शुभम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें