फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: वाराणसी में चर्चा का विषय बना अखिलेश यादव का पोस्टर, श्रीराम के आशीर्वाद का जिक्र; सरकार बनाने का दावा

Sun, 15 Nov 2026 01:25 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के समर्थन में वरुणा पुल पर पोस्टर पर लगाया गया है। इस पर लिखा है श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से हुंकार। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार। यह पोस्टर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सौरभ ने लगवाया है। उनका कहना है कि सपा प्रमुख अयोध्या जा रहे हैं। 
विज्ञापन
इसी पोस्टर की रही चर्चा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समर्थन में पोस्टर चर्चा का विषय बना है। वरुणा पुल पर समाजवादी अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आलोक सौरभ की ओर से लगाए गए पोस्टर पर लिखा है कि श्री काशी विश्वनाथ की नगरी से हुंकार। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से बनेगी समाजवादी सरकार। पोस्टर में भगवान श्रीराम प्रभु श्रीराम के कंधे पर हाथ रखे हैं।

विज्ञापन


यह पोस्टर भगवान श्रीराम के आदर्शों, माता शबरी के प्रेम और सामाजिक समरसता के संदेश को दर्शाता है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, मर्यादा, करुणा और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। डॉ. आलोक सौरभ ने कहा कि हमारा उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों को सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और जनकल्याण के मूल्यों के रूप में प्रस्तुत करना है। 

Trending Videos
विज्ञापन

गरमाई राजनीति

भगवान श्रीराम और माता शबरी का प्रसंग हमें प्रेम, समानता, सम्मान और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। समाजवादी विचारधारा भी समाज के अंतिम व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने की बात करती है। हमारी कल्पना का उत्तर प्रदेश ऐसा है, जहां धर्म के नाम पर विभाजन नहीं, बल्कि सभी धर्मों, जातियों और वर्गों का सम्मान हो। काशी की धरती से हमारा संदेश है कि राजनीति में मर्यादा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण सर्वोपरि होने चाहिए। 

समाजवादी विचारधारा में भी सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के सम्मान की बात कही गई है काशी की आध्यात्मिक विरासत और अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान के साथ यह संदेश भी महत्वपूर्ण है कि राजनीति में धर्म और आस्था का सम्मान करते हुए जनता के वास्तविक मुद्दों, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें