प्रदीप बजाज के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
सपा प्रमुख ने कहा कि सवाल यह है कि क्योटो बना की नहीं बना। गूगल करके देखिए क्योटो कैसा है और आपका वाराणसी कैसा है। ओमप्रकाश राजभर के बीजेपी में जाने के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी बात क्यों करते हो। शिवपाल के सवाल पर कहा कि वे पार्टी में आ गए हैं। संगठन में शामिल हैं। इसलिए उस पर बहुत चर्चा नहीं है।
प्रदीप बजाज के घर सांत्वना देने पहुंचे सपा प्रमुख
- फोटो : अमर उजाला
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गंगा सफाई पर सवाल खड़े किए और कहा कि नमामि गंगा में बताओ गंगा मां साफ हुई क्या, गंगा सफाई को लेकर के कितना पैसा पानी में बह गया। उन्होंने गंगा विलास क्रूज की याद दिलाते हुए कहा कि मैंने पूछा था कि इसमें बार है या नहीं, मगर जवाब ही नहीं मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड ही ऐसा है।
संकटमोचन मंदिर में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इकाना स्टेडियम से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि लोक भवन सपा सरकार ने बनवाया और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उद्घाटन किया था। इसी परिसर में मुख्यमंत्री बैठते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा भी लगा दी। जिस स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने शपथ ली, वह भी सपा की देन है।
लखनऊ में लक्ष्मण की प्रतिमा लगवाने के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि जो आपने नहीं देखा, वो मैंने देखा है। सपा सरकार में बने एक्सप्रेस वे से ट्रक में प्रतिमा लाई गई थी। रामचरितमानस के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि बहस बहुत लंबी है। यह लड़ाई 5000 साल पुरानी है। समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना पर लड़ेगी।