फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की एकजुटता के लिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें अखिलेश : शिवपाल यादव

Sun, 30 Apr 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक शिवपाल यादव ने एक बार फिर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर हमला बोला है। शुक्रवार को जौनपुर में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे शिवपाल ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के बिखरे परिवार को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस्तीफा देकर मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन

शिवपाल यादव ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें सिर्फ तीन माह का समय चाहिए। मेरी उनसे गुजारिश है कि सपा के बिखरे परिवार को बचाने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें।

शिवपाल ने कहा कि परिवार को जोड़ने एवं सपा को मजबूत करने की पहल अखिलेश यादव खुद करें। जब उनसे पूछा गया कि अगर अखिलेश इस्तीफा नहीं देते हैं तो आप क्या करेंगे।
विज्ञापन


इसके जवाब में उन्होंने अपने अलग अंदाज में कहा कि तब आप खुद देख लेना क्या करुंगा। योगी सरकार के कार्यो पर उन्होंने कहा कि छह माह तक वह कोई कमेंट सरकार पर नहीं करेंगे।

ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि उन्हें जांच पर पूरा भरोसा है। इसमें उनका कोई कमेंट नहीं है। उन्होंने कुपवाड़ा में आतंकी हमले एवं छतीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धाजंलि दी और कहा कि देश से आतंकवाद समाप्त होना चाहिए। इसके लिए सभी दलों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें