अखिलेश यादव के साथ ममता बनर्जी (फाइल )
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में जमीन मजबूत करने के लिए तीन मार्च को सपा मुखिया अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संयुक्त रैली वाराणसी में रिंग रोड किनारे होगी। ऐढ़े में जनसभा के बाद दोनों नेता शहर उत्तरी, दक्षिणी और कैंट विधानसभा क्षेत्र में रोड शो भी करेंगे।
जनसभा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव वाराणसी पहुंचे। किरणमय नंदा मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे जनसभा की तैयारी का जायजा लेने रिंग रोड के किनारे ऐढे़ पहुंचे।
यहां एमएलसी आशुतोष सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा से रैली स्थल के लिए भूमि स्वामी से स्वीकृति और रोड शो के लिए प्रशासनिक अनुमति की चर्चा की। इसके बाद हरिहरपुर स्थित लॉन में सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।