फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः शहीदों की याद में जले दीप, डॉ. नीलकंठ तिवारी बोले- आकाशदीप अतीत को वर्तमान से जोड़ने की कड़ी

Thu, 21 Oct 2021 10:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरुवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आकाशदीप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों के साथ अमर शहीद जवानों की पुण्यस्मृति में आकाशदीप जलाए गए।
विज्ञापन
शहीदों की याद में आकाशदीप जलाते मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी व एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतीत को वर्तमान से जोड़ने की कड़ी के तहत अमर शहीदों के पुण्यपथ की राह आकाशदीपों से रोशन हो उठी। पूरे कार्तिक मास में जलने वाले आकाशदीपों से दशाश्वमेध घाट का आकाश भी जगमग हो उठा। गुरुवार की शाम दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से आकाशदीप कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों के साथ अमर शहीद जवानों की पुण्यस्मृति में आकाशदीप जलाए गए।

विज्ञापन


इस दौरान गंगा सेवा निधि के संस्थापक पं. सत्येंद्र मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। पुलिस स्मृति दिवस की संध्या पर धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने शहीद जवानों की स्मृति में आकाशदीप जलाया। कहा कि आकाशदीप अतीत के साथ वर्तमान को जोड़ने की एक कड़ी है। इस दौरान कर्नल हितेश दुग्गल, आशीष तिवारी, सुशांत मिश्र, मनोज कुमार शर्मा, नीतिंद्र नाथ, पंकज अग्रवाल, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती, सुरजीत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें