फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल: आकाश-मुकेश चौथी बार बनारस क्लब शटलर्स के चैंपियन, दो में वॉकओवर और 14 मैचों में जीत; मनाया जश्न

Tue, 25 Aug 2026 05:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में बनारस क्लब शटलर्स प्रतियोगिता के पुरुष युगल 41-55 वर्ष वर्ग में आकाश दीप और मुकेश तलरेजा ने लगातार चौथी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में उन्होंने ध्रुव बर्मन और विनीत सैमुअल को हराया। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैच जीते, जबकि दो मुकाबलों में उन्हें वॉकओवर मिला।

विज्ञापन
आकाश-मुकेश चौथी बार बनारस क्लब शटलर्स के चैंपियन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आकाश दीप और मुकेश तलरेजा चौथी बार बनारस क्लब शटलर्स-2026 के विजेता बने। वहीं, इस प्रतियोगिता के दो मैच में खिलाड़ी को वॉक ओवर मिला और बाकी 14 मैचों में हार-जीत का फैसला हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में के पुरुष युगल 41-55 वर्ष वर्ग के फाइनल में आकाश दीप-मुकेश तलरेजा ने ध्रुव बर्मन-विनीत सैमुअल की जोड़ी को सीधे सेटों में 16-14 और 15-6 से हराया।

विज्ञापन


आकाश-मुकेश ने दबाव में बेहतर तालमेल दिखाते हुए सेट 16-14 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने 15-6 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। फाइनल में आकाश और मुकेश ने केबी सिंह और राजीव टकसाली की जोड़ी को सीधे सेटों में 15-11 और 15-7 से जीती। द बनारस क्लब लिमिटेड की ओर से आयोजित तीन दिन की प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नागेंद्र सिंह ने बताया कि मैचों में नियमों के अनुपालन और खिलाड़ियों के बीच बेहतर समन्वय रहा।

अश्विनी-कौशल्या के खिलाफ मिला वॉकओवर
55 वर्ष से ज्यादा वर्ग के मिक्स डबल्स में वाईके जायसवाल और डॉ. नीलम ओहरी को डॉ. अश्विनी टंडन-कौशल्या जोशी के खिलाफ वॉकओवर मिला। पुरुष एकल 22-40 वर्ष में ऋषभ पांडेय ने अनुभव चौरसिया को 15-5, 15-8 से पराजित किया। ओपन एकल में ऋषभ पांडेय ने मुकेश तलरेजा को 15-6, 15-6 से हराया। वेटरन पुरुष एकल 55 वर्ष से अधिक वर्ग में वाईके जायसवाल ने सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 15-10, 15-11 से पराजित किया।
विज्ञापन

मिक्स डबल्स 22-40 वर्ग में ऋषभ-वत्सला की जीत
वेटरन महिला एकल 55 वर्ष से अधिक में कौशल्या जोशी को डॉ. अनीता मुकुटावत के विरुद्ध वॉकओवर मिला। मिक्स डबल्स 22–40 वर्ष में ऋषभ पांडेय और वत्सला चोपड़ा ने रौनक दावा और श्रद्धा सरीन को 15-9, 15-8 से हराया। अंडर-13 एकल में अनन्या पी. सिंह ने आरव पांडेय को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 7-15, 15-10, 15-13 से पराजित किया।

पुरुष एकल 41–55 वर्ष में मुकेश तलरेजा ने विनीत सैमुअल को 14-16, 15-6, 15-11 से हराकर खिताब जीता। बालक एकल 14–17 वर्ष में गौतम गोखले ने रणवीर विक्रम सिंह को 15-8, 15-4 से पराजित किया। बालक एकल 18–21 वर्ष में आर्यमान ने प्रियांश चंगरानी को 15-9, 14-6 से हराया। बालिका एकल 14–17 वर्ष में अवनी ने शुप्रिया पांडेय को 15-4, 15-7 से पराजित किया। टूर्नामेंट कन्वीनर्स गौरव दास, प्रदीप चौरसिया और मोहित मोहले रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें