फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: अकासा एयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अकासा एयर शनिवार से वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। फरवरी में दिन में एक बार और मार्च से बंगलूरू के लिए दिन में दो बार उड़ान भरेगा। ये जानकारी शुक्रवार को कैंटोमेंट स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अकासा एयर के कोफाउंडर प्रवीन अय्यर ने दी।
विज्ञापन

प्रवीण अय्यर ने बताया कि यूपी में इससे पहले लखनऊ के लिए विमानों का संचालन शुरू किया गया था। उम्मीद है वाराणसी में विमान यात्रियों को अकासा एयर की सेवा पसंद आएगी। सोमवार से अकासा एयर का विमान दोपहर 12.30 पर बंगलूरू से उड़ान भरकर 3 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यही विमान 3.40 पर वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा और 6.05 बजे बंगलूरू पहुंचेगा। इसके बाद एक मार्च से 5.30 सुबह बंगलूरू से उड़ान भरकर 8.15 पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से 9.05 बजे उड़ान भरकर 11.40 पर बंगलूरू और बंगलूरू से 12.30 पर गोवा के लिए उड़ान भरेगा। वहीं दोपहर में विमान बंगलूरू से दोपहर 4.10 बजे उड़ान भरकर शाम 6.40 पर वाराणसी पहुंचेगा। यही विमान यहां से 7.20 पर उड़ान भरकर 9.45 पर बंगलूरू पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें