फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पर्यटन अधिकारी का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक पर्यटन मुकेश मेश्राम ने विभागीय कार्य निर्वहन में विफल रहने के मामले में कार्रवाई की है। उन्होंने पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव का स्थानांतरण करते हुए प्रयागराज क्षेत्रीय पर्यटन कार्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

निदेशालय ने यह कार्रवाई उपनिदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव की शिकायत पर की है। निदेशालय पहले ही उपनिदेशक पर्यटन प्रीति श्रीवास्तव का तबादला गोरखपुर कर दिया है। प्रीति श्रीवास्तव ने गड़बड़ियों की शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की थी। उन्होंने कीर्तिमान श्रीवास्तव समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। उप निदेशक पर्यटन के अनुसार देव दीपावली के आयोजन में वित्तीय अनियमितताएं की गईं। विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधि को कार्यक्रम का आमंत्रण पत्र नहीं दिए जाने के अलावा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा और प्रोटोकॉल के विपरीत काम करने की शिकायत की गई थी। उधर, चंदौली के पर्यटन सूचना अधिकारी नितिन कुमार द्विवेदी को कार्यालय सहयोग के लिए वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें