फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Akansha Dubey: गले में दुपट्टे का फंदा और बेड पर बैठने जैसे मिला आकांक्षा का शव, देर रात पार्टी से लौटी थी

Sun, 26 Mar 2023 06:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की खुदकुशी मामले में एक नई बात सामने आई है। वो रविवार सुबह वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं थी। 
आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दूबे (25) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। कमरे से शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।



पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। आशंका जताई गई है कि अवसादग्रस्त होकर आकांक्षा ने आत्महत्या की है। वहीं, आकांक्षा की मौत से भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा ने पवन और समर सिंह के साथ भी किया था काम, जानें वे पांच गाने जिसने मचाया धमाल

फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आई थी आकांक्षा

भहोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र के बरदहां गांव के निवासी छोटेलाल दूबे परिवार के साथ एक अरसे से मुंबई में रह कर व्यवसाय करते हैं। छोटेलाल दूबे के तीन बच्चों में दूसरे नंबर की आकांक्षा ने मॉडलिंग से भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश की किया था।



होटल में रजिस्टर की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग के लिए वह बीते 23 मार्च को वाराणसी आई थीं। फिल्म के हीरो, निर्देशक सहित 16 लोगों की टीम के साथ वह सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल में ठहरी हुई थीं।


ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत के बाद यूट्यूब पर छाया उनका आखिरी गाना, वीडियो देख फैंस भावुक

शनिवार रात बर्थडे पार्टी में गई थी

होटल के कमरे में मृत मिली थीं आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार की रात वह बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर कैब से होटल से निकली थीं। रात 1:55 बजे के लगभग एक युवक आकांक्षा को उनके कमरे में छोड़ने गया था। युवक लगभग 17 मिनट बाद आकांक्षा के कमरे से बाहर निकला और फिर दरवाजा नहीं खुला। अब पुलिस आकांक्षा को छोड़ने होटल आने वाले युवक की तलाश में जुटी है। सीसी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: रात में डांस वीडियो पोस्ट किया, सुबह Social Media पर गाना रिलीज हुआ, फिर आ गई खुदकुशी की खबर

जानकारी के मुताबिक, रविवार की सुबह नाटीइमली क्षेत्र में शूटिंग के लिए फिल्म के निर्देशक विकास श्रीवास्तव ने आकांक्षा के मेकअप मैन राहुल को कॉल कर उन्हें तैयार करने के लिए कहा। राहुल ने आकांक्षा को कॉल किया तो फोन नहीं रिसीव हुआ। इसके बाद उसने होटल स्टाफ को कॉल किया। होटल स्टाफ ने आकांक्षा के कमरे के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: रात करीब दो बजे आकांक्षा को होटल छोड़ने आया युवक कौन था? 17 मिनट तक कमरे में रुका था
विज्ञापन

आकांक्षा दुबे का आखिरी वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर राहुल और होटल स्टाफ ने मास्टर-की के सहारे आकांक्षा के कमरे का दरवाजा खोला तो वह बेड पर बैठने की स्थिति में थीं और उनके गले में दुपट्टे का फंदा था। आनन-फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Next
AU ऐप में पढ़ें