भदोही में आकांक्षा के घर के बाहर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
सातवीं के बाद वह पिता संग मुंबई चली गई। वहीं से उसने टिकटॉक पर वीडियो बनाकर ख्याति अर्जित की। फिर फिल्मी दुनिया और मॉडलिंग में आ गई। रविवार को उसकी मौत की खबर से चाचा मुन्ना दुबे सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी गमगीन हो गए। आकांक्षा का छोटा भाई अभी कॉलेज में है जबकि बड़ा एक कंपनी में कार्यरत है।
आकांक्षा की अचानक मौत की सूचना से मुंबई में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो मुंबई से वाराणसी पहुंच चुके हैं। आकांक्षा ने खुदकुशी क्यों की वह यह समझ नहीं पा रहे हैं। इधर, इस घटना से ग्रामीण भी सकते में हैं। आकांक्षा दुबे के पैतृक निवास के बाहर दिनभर ग्रामीणों की हलचल रही।
आकांक्षा दुबे ने पवन सिंह, समर सिंह, खेसारी यादव, रितेश पांडेय, अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश राजा और राकेश मिश्रा समेत कई अन्य कलाकारों के साथ भोजपुरी फिचर्ड गाने में काम किया। आकांक्षा दुबे की जोड़ी पवन और समर सिंह के साथ हिट हुई। दोनों अभिनेताओं के साथ आकांक्षा के कई वीडियो को 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (25) रविवार को सारनाथ क्षेत्र के बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरा नंबर 105 में मृत मिलीं। वह अपने बेड पर बैठी हुई थीं और उनके गले पर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे का फंदा था। कमरे से बरामद शराब की खुली बोतल, सिगरेट के पैकेट, ग्लास और मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। आशंका जताई गई है कि अवसादग्रस्त होकर आकांक्षा ने आत्महत्या की है। वहीं, आकांक्षा की असामयिक मौत से भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।