आकांक्षा दुबे के कमरे का ताला खोलते होटलकर्मी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनसे संबंधित वीडियो इन दिनों रोजाना सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। रविवार को आकांक्षा सारनाथ स्थित जिस होटल में ठहरी थीं, उसके सीसी कैमरे की फुटेज वायरल हुई। फुटेज के अनुसार, बीते 26 मार्च की सुबह आकांक्षा के कमरे का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इस पर होटल स्टॉफ ने फिल्म की यूनिट के लोगों की मौजूदगी में मास्टर-की से आकांक्षा के कमरे के दरवाजे का लॉक खोला था।
आकांक्षा दुबे, समर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह और संजय सिंह का सात दिन बाद भी पुलिस पता नहीं लगा सकी। इस मामले में पुलिस का मुखबिर तंत्र और सर्विलांस भी किसी काम का नहीं साबित नहीं हो रहा है।
यह जरूर रहा कि समर और संजय की तलाश में पुलिस ने आजमगढ़, गोरखपुर से लगायत पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, पटना और मुंबई तक दबिश दी। लेकिन, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल साबित हुई।