फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: अजय राय बोले- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना बूथ तक नहीं बचा पाए, प्रत्याशी को मिली हार

Tue, 04 Aug 2026 02:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना बूथ भी नहीं बचा पाए। कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हार से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई। हमारा बूथ सबसे मजबूत का नारा देने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तक अपना बूथ नहीं बचा पाए और भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। वह मंगलवार को चेतगंज स्थित कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की वजह से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा है। अब गृहमंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना पड़ेगा। राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसमें प्रदेश भर के युवा शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम से यूपी के छात्र-युवा आंदोलन को नई दिशा देगा और इतिहास रचेगा। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के कोटा से हुई थी।

विज्ञापन

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण पर कहा कि नृपेंद्र मिश्रा, डॉ. अनिल मिश्रा, गोविंद देव गिरी और चंपत राय बंसल की भूमिका की जांच होनी चाहिए। कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को उसके पद, प्रभाव या राजनीतिक संबंधों के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए। चंदे की रसीद होती है। चढ़ावा की रसीद नहीं होती है। 1400 करोड़ का चंदा चोरी करके अशोक सिंघल चले गए, उसका भी रिकॉर्ड दीजिए। एक सवाल के जवाब में अजय राय ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रणौत को इस्तीफा देकर संघ प्रचारक बन जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें