फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय राय पर रासुका के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस

Mon, 16 Nov 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के कद्दावर नेता और राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि विधायक अजय राय के मामले में पार्टी राजनीतिक आंदोलन के साथ ही कानूनी लड़ाई भी लड़ेगी। दोनों स्तरों पर पार्टी की ओर से प्रयास तेज कर दिए गए हैं। विधायक पर रासुका के खिलाफ पार्टी कोर्ट में गुहार लगाएगी।
विज्ञापन


श्री तिवारी रविवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब थे। वे यहां बेनियाबाग में आयोजित इंडो-पाक मुशायरे का उद्घाटन करने आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक अजय राय के साथ जो कुछ भी हुआ वह एकपक्षीय और निंदनीय है। उन पर रासुका की कार्रवाई बदले की भावना से की गई है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि विधायक अजय राय ने पीएम मोदी को उनके ही घर में चुनौती दी थी। अब वे उसकी कीमत चुका रहे हैं। यह बदले की राजनीति है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है और विधायक को न्याय मिलने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


बिहार चुनाव का जिक्र छिड़ने पर उन्होंने कहा कि बिहार का चुनाव परिणाम राजनीतिक तूफान का ट्रेलर है। भाजपा के झूठे वादों से जनता में नाराजगी थी। प्रधानमंत्री ने झूठ की नींव पर जिन खोखले वादों की दीवार बनाई थी और जनता के साथ विश्वासघात की छत डाली थी, एनडीए की करारी हार उसी का परिणाम है।

कहा कि मोदी सरकार की एक भी योजना धरातल पर नहीं दिख रही है। कांग्रेस द्वारा शुरू की गई योजनाओं का उद्घाटन कर पीएम मोदी श्रेय लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मोर्चे पर विफल रही है। महंगाई से जनता त्रस्त है।

असहिष्णुता का खतरनाक खेल जारी है। पीएम की चुप्पी इसे बढ़ावा दे रही है। कांग्रेस सांसद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद विधायक अजय राय के घर गए। वहां उनकी पत्नी रीना राय से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा और भरोसा दिलाया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें