Varanasi News: आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एयरटेल लखनऊ के नोडल अधिकारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। इस दौरान उनकी गवाही दर्ज हुई।
फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में बृहस्पतिवार को आईआईटी बीएचयू छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुनवाई हुई। एयरटेल लिमिटेड, गोमतीनगर लखनऊ के नोडल अधिकारी कौशलेंद्र त्रिपाठी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही दर्ज की गई।
विज्ञापन
आरोपी आनंद चौहान की ओर से अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की। अदालत ने आरोपियों से जिरह के लिए अगली सुनवाई की तारीख 18 अगस्त नियत की है। अभियोजन की ओर से पिछली तारीख पर एडीजीसी मनोज गुप्ता ने गवाह की वीसी के माध्यम से गवाही दर्ज कराई थी।
दो नवंबर 2023 की रात छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। विवेचना के दौरान कुणाल पांडेय, आनंद चौहान उर्फ अभिषेक और सक्षम पटेल के नाम प्रकाश में आने पर उन्हें आरोपी बनाया गया। मामले में अभियोजन की अंतिम गवाही का दौर चल रहा है।