70वीं माध्यमिक स्कूली जिलास्तरीय बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता परमानंदपुर के बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हॉल में शुक्रवार को खेली जाएगी। प्रतियोगिता बालिका वर्ग के अंडर-14 सब जूनियर, अंडर-17 जूनियर और अंडर-17 सीनियर वर्ग में होगी। इसमें खेलने के लिए खिलाड़ियों को सात प्रतियों में पात्रता प्रमाण पत्र जामा कराने होंगे। इसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, यू डायस कोड और पासपोर्ट फोटो जमा करानी होगी।