रविवार को भी अचानक मौसम के खराब होने से रविवार को वाराणसी एयरपोर्ट पर आने वाले और वाराणसी से जाने वाले विमान विलंबित हुए। विमान अधिकांश डेढ़ घंटे से 4 घंटे तक विलंबित रहे।
गो एयरवेज का विमान जी8-404 दिल्ली से वाराणसी चार घंट देरी से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2981 दिल्ली से वाराणसी सवा तीन घंटे देर से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 2538 दिल्ली से वाराणसी एक घंटा 25 मिनट देर से पहुंचा, स्पाइसजेट का विमान एसजी 708 हैदराबाद से वाराणसी डेढ़ घंटे विलंब से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।