फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों पर विमान की सीटें फुल: ट्रेन में कन्फर्म नहीं हुआ टिकट,फ्लाइट का किराया तीन गुना बढ़ा, देखिए लिस्ट

Wed, 26 Oct 2022 04:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दिल्ली से वाराणसी विमान किराया सामान्य दिनों में 3 से 4 हजार रहता है लेकिन त्योहार के सीजन में वही किराया 9 से 10 हजार हो जाता है,मुंबई से वाराणसी विमान का किराया सामान्य दिनों में 5 से 7 हजार तक होता है वहीं त्योहार के सीजन में 18 से 20 हजार हो जाता है। 
विज्ञापन
फ्लाइट टिकट बुकिंग - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में त्योहारों का सीजन चल रहा है, 24 अक्तूबर को दीपावली का त्योहार बीता और इसके बाद छठ पूजा होनी है। ऐसे में बड़े दूर दराज़ से लोग अपने पैतृक घर पहुंचने के लिए भारतीय रेल और हवाई जहाज का सहारा ले रहे हैं। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी सीट फुल होने के कारण किराया भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। क्योंकि त्योहारों के इस सीजन में भारी भीड़ के चलते रेलवे का कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। वहीं हवाई यात्रा का टिकट 3 गुना महंगा हो गया है।

विज्ञापन

बता दें  कि ट्रेन में लंबी दूरी के लिए टिकटों की मांग काफी बढ़ गई है, वहीं ट्रेन में टिकटों के किराये में यह उछाल हर रूट पर है, देश में धार्मिक पर्व-त्योहार आते ही विमानों का किराया आसमान छूने लगता है। त्योहारों के निकट आते ही लोगों की घर वापसी के लिए भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए यात्रियों को दो से तीन गुना अधिक मूल्य पर किराया का भुगतान करना पड़ता है। जिससे यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त भार की मार पड़ती है।

घरेलू विमान यात्राओं के दाम बढ़ सकते हैं - फोटो : iStock
विमानों का किराया
दिल्ली से वाराणसी विमान किराया सामान्य दिनों में 3 से 4 हजार रहता है लेकिन त्योहार के सीजन में वही किराया 9 से 10 हजार हो जाता है,मुंबई से वाराणसी विमान का किराया सामान्य दिनों में 5 से 7 हजार तक होता है वहीं त्योहार के सीजन में 18 से 20 हजार हो जाता है,बैंगलोर से वाराणसी 5 से 6 हजार होता है वहीं त्योहार के सीजन में 10 से 15 हजार हो जाता है।
 
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल के अनुसार
एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि त्यौहार निकट होने पर यात्रियों के घर वापसी की के कारण दीवाने फुल रहती हैं जिसके कारण यात्रियों को अतिरिक्त किराया महंगा होता है प्रत्येक सीजन यात्रियों को रूबरू होना होता है मैं अपनी तरफ से एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा को लेकर के किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हम पहले से तैयारी कर लेते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें