फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हवाई सफर ने भरी उड़ान, छह साल में तीन गुना बढ़े यात्री, एयरपोर्ट अथारिटी ने जारी की लिस्ट

Sat, 04 Dec 2021 11:32 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पर्यटन नगरी काशी में पिछले छह साल में तीन गुना यात्रियों और विमानों ने आवाजाही की है।
विज्ञापन
varanasi airport - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई यात्रियों का सफर कोरोना काल में भी कम नहीं रहा। लॉकडाउन के दौरान उड़ानें बाधित जरूर रहीं, लेकिन अनलॉक होते ही यात्रियों की आवाजाही ने जो रफ्तार पकड़ी तो फिर थमी नहीं। आंकड़ों पर गौर करें तो 2014-15 के मुकाबले 2019-20 तक तीन गुना यात्री बढ़े हैं। साल 2019-20 में बाबतपुर एयरपोर्ट पर 24 हजार 898 विमानों से 30 लाख 85 हजार से अधिक यात्रियों ने उड़ान भरी।

विज्ञापन


हालांकि अंतराष्ट्रीय उड़ानें 24 मार्च 2020 से बंद हैं। एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पर्यटन नगरी काशी में पिछले छह साल में तीन गुना यात्रियों और विमानों ने आवाजाही की है।

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर से इस समय एयर इंडिया, स्पाइसजेट, इंडिगो, गोयरवेज, विस्तारा एयरलाइंस के विमान संचालित हो रहे हैं। नई दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलूरू, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, कोलकाता, पटना के लिए रोजाना उड़ानें है। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जल्द ही अन्य शहरों के लिए भी विमान सेवाएं शुरू की जाने वाली हैं।

विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल के तहत विमान कंपनियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की ओर से यात्रियों को सफर कराया जा रहा है। एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि यात्री सुविधाओं पर पूरा जोर है। वहीं कोविड प्रोटोकाल का भी एयरपोर्ट पर पूरा पालन कराया जा रहा है।

काशी में विकास की छलांग देखने आ रहे सैलानी
पिछले पांच-छह साल में एयरपोर्ट पर बढ़ी यात्री सुविधाएं और काशी में हो रहे विकास कार्यों से रूबरू होने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटन, कल्चर और व्यापारिक दृष्टिकोण के अलावा अब राजनीति का भी एक अलग केंद्र बनारस बन चुका है। बाबा विश्वनाथ का दर्शन और गंगा आरती बगैर देखे पर्यटक बनारस से नहीं लौटते।
विज्ञापन

छह साल के आंकड़ों पर एक नजर
- 2014-15 में कुल 10656 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानों से 10,55622 यात्रियों ने आवागमन किया।
- 2015-16 में कुल 12425 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानों से 14,30858 यात्रियों ने आवागमन किया।
- 2016-17 में कुल 15959 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानों से 19,58231 यात्रियों ने आवागमन किया।
- 2017-18 में कुल 16287 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानों से 21,27117 यात्रियों ने आवागमन किया।
- 2018-19 में कुल 23032 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू विमानों से 28,38898 यात्रियों ने आवागमन किया।
- 2019- 20 में कुल 24898 अंतरराष्टीय और घरेलू विमानों से 30,85321 यात्रियों ने आवागमन किया।

जनवरी से अक्तूबर तक
- पिछले दस माह जनवरी से अक्तूबर तक तेरह हजार 480 विमानों से 1277279 यात्रियों ने सफर किया। इस दौरान जून 2021 में सबसे कम विमानों का आवागमन हुआ। जिसमें 925 विमानों से 77289 यात्रियों ने आवागमन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें