फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Pollution: दमघोंटू हुई बनारस और जौनपुर की हवा, सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में पहले और दूसरे पायदान पर

Wed, 20 Jan 2021 12:31 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठंड में इजाफा होने के साथ ही हवा में प्रदूषक तत्वों की मात्रा तेजी से बढ़ी है। हालत यह है कि मंगलवार की रात 10 बजे देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में जौनपुर पहले और बनारस दूसरे नंबर पर रहा।

विज्ञापन


मंगलवार को आईक्यू एयर की ओर से जारी देश भर की रियल टाइम रैंकिंग में जौनपुर 402 एक्यूआई और बनारस 384 एक्यूआई के साथ क्रमश: प्रथम और द्वितीय नंबर पर थे। सर्वाधिक प्रदूषित इलाका लंका और नाटी इमली का रहा। लंका का एयर क्वालिटी इंडेक्स 393 और नाटी इमली रोड का एक्यूआई 375 रहा। अर्दली बाजार का एक्यूआई 254 था।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार पीएम 2.5 की अधिकतम मात्रा 412 और न्यूनतम मात्रा 302 रही। नाइट्रोजन आक्साइड की मात्रा 153 और ओजोन की अधिकतम मात्रा 196 दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें