फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता: यूपी पुलिस को उन्हीं के घर में हराकर पहली बार काशी में एयरफोर्स दिल्ली की टीम बनी चैंपियन

Wed, 25 Feb 2026 03:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को हुए फाइनल में एयरफोर्स ने पहले ही हाफ में तीन गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में तीन गोल करने के बाद भी यूपी पुलिस की टीम 4-3 से मैच हार गई। 
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार अखिल भारतीय मोहम्मद शाहिद स्मृति हॉकी में खेल रही एयरफोर्स दिल्ली की टीम ने यूपी पुलिस की टीम को उन्हीं के घर में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पिछले साल चौथे स्थान पर रही यूपी पुलिस की टीम उपविजेता बनी। तीसरा स्थान पिछले साल की विजेता इंडियन ऑयल की टीम को मिला। लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को हुए फाइनल में एयरफोर्स ने पहले ही हाफ में तीन गोल की बढ़त बना ली थी। दूसरे हाफ में तीन गोल करने के बाद भी यूपी पुलिस की टीम 4-3 से मैच हार गई। 

विज्ञापन


विजेता एयरफोर्स को दो लाख रुपये नकद इनाम मिला। वहीं, उपविजेता यूपी पुलिस को एक लाख रुपये मिले। यूपी पुलिस की हार के बावजूद दो गोल करने वाले मो. हारिस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल मैच के 17वें मिनट में एयरफोर्स के सागर ने मैदानी गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 

24वें मिनट में एयरफोर्स के विनायक हांडे ने गोल कर स्कोर 2-0 और 25वें मिनट में लवदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। 3-0 से पिछड़ने के बाद यूपी पुलिस को पहली सफलता 31वें मिनट में सूरज पाल ने दिलाई। 41वें मिनट में ओलंपियन ललित उपाध्याय के सटीक पास पर मो. हारिस ने गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया। 42वें मिनट में एयरफोर्स ने फिर आक्रमण शुरू किया। टीम के कप्तान सुखदेव के पास पर अमृत ने गोल कर स्कोर 4-2 कर दिया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; BHU Campus Placement: बीकॉम और एमकॉम सहित हेरिटेज कॉन्फ्लिक्ट कोर्स में भी मिला प्लेसमेंट, छह मेधावियों को ऑफर
विज्ञापन


खेल के 52वें मिनट में यूपी पुलिस के मो. हारिस ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दूसरा गोल किया और स्कोर 3-4 कर दिया। अंतिम स्कोर भी यही रहा और एयरफोर्स की टीम यूपी पुलिस को 4-3 से हराकर हॉकी प्रतियोगिता की चैंपियन बनी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दो गोल करने वाले यूपी पुलिस के मो. हारिस को मिला। मौके पर मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर आरएसओ विमला सिंह, डॉ. एके सिंह, गौरीशंकर सिंह, राहुल सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें