Varanasi News: उदय प्रताप कॉलेज में नेट-जेआरएफ का तैयारी कराई जाएगी। कॉलेज के हॉल में छात्र और छात्राओं को नेट सीएसआईआर और जेआरएफ परीक्षा की तैयारी और कॅरिअर परामर्श दिया गया।
उदय प्रताप कॉलेज में नेट-जेआरएफ परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। सभी संकायों के सहयोग से इस दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। यह बहुत जल्द ही संचालित होगा। इसमें वर्तमान की तर्ज पर विशेष मार्गदर्शन कक्षाएं भी कराई जाएंगी। मंगलवार को यूपी कॉलेज के राजर्षि सेमिनार हॉल में ये बातें की गईं। यहां पर छात्र और छात्राओं को नेट सीएसआईआर और जेआरएफ परीक्षा की तैयारी और कॅरिअर परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने की तकनीक बताई। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की मूल वजह मन में उठे विचारों को बाहर निकलने के रास्ते का अभाव है। प्रो. सिंह ने समझाया कि जिस तरह कंप्यूटर में गैर जरूरी डेटा को फिल्टर करना होता है, उसी तरह मन में आने वाले विचारों को नियंत्रित और फिल्टर करना भी बेहद आवश्यक है।
मानसिक स्वास्थ्य और लाइफ साइंसेज के बारे में बताया
यूपी कॉलेज के प्राणी विज्ञान और वनस्पति विज्ञान के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की मौजूदगी रही। मुख्य विषय डिजिटल टॉक्सिसिटी के युग में मानसिक स्वास्थ्य और लाइफ साइंसेज के बारे में भी बताया गया। सहायक आचार्य सतीश प्रताप सिंह ने परीक्षा के प्रमुख कोर एरिया, विषयवार प्राथमिकताओं और तैयारी को ज्यादा प्रभावी बनाने की बात की।