फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर बीएचयू पहुंची एम्स की टीम, सुविधाओं का लिया जायजा

Mon, 08 Oct 2018 04:30 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में कामकाज का जायजा लेती एम्स की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए गठित गवर्निंग बॉडी की टीम ने सोमवार को निर्माणाधीन कैंसर इंस्टीट्यूट और सुपर स्पेशियलिटी सेंटर में चल रहे काम की गति तेज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन और नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने इस दौरान ट्रॉमा सेंटर से लेकर सर सुंदरलाल अस्पताल के वार्डों का दौरा किया और सीपीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट मंगलवार को दिखाने के लिए कहा है। टीम ने कंप्यूटरीकरण के साथ ही ऑनलाइन व्यवस्था में सावधानी बरतने पर जोर दिया।  

डॉ. पॉल के नेतृत्व में आई टीम दोपहर करीब ढाई बजे आईएमएस डायरेक्टर डॉ. वीके शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्रा के साथ सुंदर बगिया में बन रहे महामना मालवीय कैंसर इंस्टीट्यूट देखने पहुंचे। यहां उन्होंने तय समय में काम पूरा करने की बात कही। इसके बाद सुपर स्पेशियलिटी सेंटर आकर सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से अब तक के कामकाज की जानकारी ली।
विज्ञापन


निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनवरी में इसका उद्घाटन प्रस्तावित है। इस पर गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन ने निर्माण करा रहे चीफ इंजीनियर से अलग-अलग मंजिल पर बन रहे वार्ड, जांच केंद्र आदि की सुविधाओं के प्रोजेक्ट और काम की प्रगति की रिपोर्ट तलब की है।

हिदायत दी, जिस तरह का प्रेजेंटेशन पीएमओ में दिखाया गया था, वैसी ही रिपोर्ट मिलनी चाहिए। इसके बाद टीम ने क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निर्माण कार्य के साथ ही बाल रोग विभाग में सुविधाओं पर स्थानीय अधिकारियों से बातचीत की। गवर्निंग बॉडी का दो दिन का दौरा मंगलवार को पूरा होगा। टीम जाने से पहले अन्य सदस्यों के साथ बैठक होगी। बैठक में दो दिन की रिपोर्ट पर चर्चा के बाद दिशानिर्देश जारी किए जाने की संभावना है। 
विज्ञापन

सुविधाओं के साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान दे

एम्स की टीम - फोटो : amar ujala
डॉ. पॉल ने शाम को केएन उडप्पा सभागार में चिकित्सकों संग बैठक कर चिकित्सकों से सुविधा के साथ ही गुणवत्ता पर जोर देने का आह्वान किया। कह, मरीजों की बेहतर देखभाल करने के साथ ही शोध कार्यों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

एम्स में मिल रही सुविधाओं, वहां होने वाले शोध सहित अन्य  कामकाज आदि पर आधारित वीडियो दिखाने के बाद डॉ. पॉल ने आने वाले दिनों में आईएमएस बीएचयू को एम्स से भी बड़ा संस्थान बनाने पर जोर दिया। कहा, इसके लिए एम्स जैसा बजट और वैसी ही सुविधाएं मिलेंगी।

सौभाग्य से विश्वविद्यालय में ही आईएमएस हैं। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, निदेशक डॉ. वीके शुक्ला की मौजूदगी में दो घंटे चली बैठक में प्रो. विजय नाथ मिश्र, डॉ. श्याम सुंदर, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएन श्रीवास्तव, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. आंनद चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

केएन उडप्पा सभागार में गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन की बैठक में मौजूद कई चिकित्सक झपकी ले रहे थे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें चीफ प्रॉक्टर और आईएमएस की प्रोफेसर रोयाना सिंह के साथ ही कुछ वरिष्ठ चिकित्सक झपकी लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आगे बैठे चिकित्सक भी जम्हाई लेते रहे। बैठक के बाद पूरा मामला चर्चा का विषय बना रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें