ईसाई मिशनरियों सहित अन्य धर्मों के लोग काफी दिनों से हिन्दू धर्म से जुड़े लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराते रहे हैं। इसके एवज में उन्हें अच्छीखासी रकम भी देते हैं। अब तक यह काम गुप्त तरीके से हो रहा था लेकिन अब ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों की सक्रियता और बढ़ गई हैं। जिसका उदाहरण उजागर हो रही घटनाओं से लगाया जा सकता है।
जानकारों के मुताबिक यूपी के आजमगढ़ में ईसाई धर्म से जुड़े लोगों की तादात पहले कम थी, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। ईसाई मिशनरियों से जुड़े लोग रुपयों का प्रलोभन देकर अपने एजेंटों के जरिए आमजन को तरह-तरह के चमत्कार दिखाते हैं। ब्रेन वाश के बाद एक निश्चित स्थान पर लोगों को इकट्ठा कर उनका धर्मांतरण कराते हैं। खासतौर से दलित या गरीब तबके के लोगों का धर्मांतरण कराने में आसानी होती है।
ईसाई मिशनरियों के साथ-साथ अन्य धर्म के लोग भी सक्रिय हैं। हालांकि हाल के दिनों में जितने भी मामले उजागर हुए हैं। उनमें ईसाई धर्म से जुड़े मामले हैं। यूपी के आजमगढ़ जिले में एक माह के भीतर इस प्रकार के रौनापार, तहबरपुर, निजामाबाद, देवगांव, मेंहनगर आदि थाना क्षेत्रों में मामले उजागर हुए। देवगांव मामले में एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया था, लेकिन मामला जांच में अटका हुआ है।