प्रो. कौशल किशोर मिश्र और भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति डॉ. रमन त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सामाजिक विज्ञान संकाय और अमेरिकी विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में समझौता हुआ है। संकाय प्रमुख प्रो. कौशल किशोर मिश्र और भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति डॉ. रमन त्रिपाठी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
प्रो. कौशल किशोर ने बताया कि इस समझौते का लाभ छात्रों को मिलेगा। छात्रों और शिक्षकों को विदेशी विश्वविद्यालयों में जाकर अध्ययन करने का एक बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने शिक्षा जगत में कार्पोरेट जगत और समाजसेवियों के सहयोग को शैक्षणिक गतिविधियों की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
बीएचयू में अगले महीने से शुरू होगी डॉक्टरों की ट्रेनिंग
बुजुर्ग मरीजों की सेहत की अच्छी तरह से देखभाल हो सके, इसको लेकर आईएमएस बीएचयू की ओर से सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए जीरियाट्रिक डिपार्टमेंट नोडल सेंटर की भूमिका निभाएगा। विभागाध्यक्ष डा.एसएस चक्रवर्ती ने बताया कि एक-एक हजार चिकित्सकों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
पहले चरण में जिला मुख्यालयों पर तैनात चिकित्सकों और उसके बाद दो हजार चिकित्सक प्रशिक्षित किए जाएंगे। बताया कि इस पहल से न केवल बुजुर्गों की अच्छी तरीके से देखभाल हो सकेगी बल्कि चिकित्सकों को भी इलाज में सहूलियत होगी।