रोजाना चार पालियों में कराई जाएगी 13 भाषाओं में अग्निवीर लिखित परीक्षा
विज्ञापन
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी वाराणसी। अग्निवीर की लिखित परीक्षा 30 जून से होगी। जनरल ड्यूटी, तकनीशियन ट्रेड के दो वर्ग और क्लर्क के पद के लिए लिखित परीक्षा कराई जा रही है। वाराणसी और गोरखपुर में 6-6 सेंटर बनाए गए थे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से गाजीपुर में 3 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षाएं रोज एक दिन में चार पालियों में कराई जाएगी। सेंटरों की लिस्ट जारी कर दी गई है। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) होगी। 50 बहुविकल्पिय प्रश्न होंगे। 60 मिनट दिया जाएगा। हर ट्रेड के लिए अलग प्रश्न की संख्या और अलग समय रखा गया है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड और कलर एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। वाराणसी में देवा महिला महाविद्यालय में एक शिफ्ट में 490, पूर्वोदय महिला महाविद्यालय में 85, आईएचएनसी महावीर बाजार में 80, आईओएन डिजीटल जोन आईडीजेड आयर बाजार और आईओएल डिजिटल जोन आईडीजेड हरहुआ चौराहे में 225 और डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज में 550 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गोरखपुर के सूर्योदय ऑनलाइन में 285, नेताजी सुभाष चंद्र बोस में 238, कैवलियर एनिमेशन शिक्षा फाउंडेशन में 238, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 224, बुद्ध प्रौद्योगिकी संस्थान में 180 जबकि आईटेक जोन में पहले दिन कोई अभ्यर्थी परीक्षा नहीं देंगे। गाजीपुर की बात करें तो डाटा वर्ल्ड कंप्यूटर सर्विसेज में 155, आईसीई ब्लॉक 2 में 75, इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर में 220 अभ्यर्थी के परीक्षा देने के लिए सेंटर बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा 8.30 से 9.30 तक होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा सुबह 11.30 से 12.30 तक होगी। 11 बजे के बाद सेंटर पर किसी का प्रवेश नहीं होगा। तृतीय पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 3.30 तक होनी है। अभ्यर्थियों को 1 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा। चतुर्थ पाली की शाम को 5.30 से 6.30 तक होगा। 4 बजे अभ्यर्थी सेंटर पर पहुंचना होगा। पहली बार परीक्षा 13 भाषाओं में कराई जा रही है, जो अभ्यर्थी जिस भाषा में चाहे चयन कर परीक्षा दे सकता है। वाराणसी परिक्षेत्र में मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर जिले के अभ्यर्थी आते हैं।
30 जून से चार पालियों में परीक्षा होगी। सेना की तरफ से टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है। अगर किसी को कोई परेशानी हो तो वह संपर्क कर सकता है। युवाओं को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने की जरूरत है। कोई राशि देने या किसी के कहने से भर्ती में पास नहीं किया जाता है। यदि आप योग्य होंगे तभी मौका मिलेगा। - कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी