फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer Bharti Result: अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, 2900 अभ्यर्थी सफल; यहां देख सकते हैं नतीजे

Tue, 23 Dec 2025 10:42 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Agniveer Bharti Result: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 2900 अभ्यर्थी सफल हुए। अभ्यर्थी अपने नतीजे सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में 4,903 अभ्यर्थियों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 2900 अभ्यर्थी सफल हुए।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थी अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ किसी भी कार्य दिवस सुबह से दोपहर दो बजे तक कार्यालय में रिपोर्ट कर सकते हैं, ताकि उन्हें आगे की ट्रेनिंग प्रक्रिया में शामिल किया जा सके। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम भारतीय सेना की अधिकृत भर्ती वेबसाइट पर जाकर जोनवार सूची डाउनलोड कर अपने रोल नंबर की स्थिति देख लें। 

इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: सिर झुकाए, मुंह छिपाए कोर्ट में पहुंचा भोला जायसवाल, फिर भेजा गया सोनभद्र जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती निदेशक ने बताया कि क्लर्क पद के सफल अभ्यर्थियों को जुलाई 2026 में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त, शारीरिक दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को विशेष फोर्सेज में चयनित किए जाने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें