इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर, अग्निवीर टेकिभनल और ट्रेड्समैन की भर्ती होनी है। धर्म शिक्षकों की भी भर्ती होगी। वाराणसी के 8581 अभ्यर्थियों की रैली तीन से पांच दिसंबर के बीच होगी।
इन जिलों के अभ्यर्थी
वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया और गोरखपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। सबसे अधिक गाजीपुर के 16869 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर बनने को आवेदन किया है।
पढ़ें: वाराणसी में 16 से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली, अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश