फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agniveer: फर्जी प्रमाणपत्र से बनने आए अग्निवीर, दोस्त और रिश्तेदारों की शिकायत पर पकड़े गए; अब होगी जांच

Tue, 26 Aug 2025 10:38 AM IST
प्रगति चंद सार्थक पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: पूर्वांचल के कई जिलों के अभ्यर्थियों ने फर्जी दस्तावेज के सहारे अग्निवीर बनने का प्रयास किया, लेकिन उनके ही रिश्तेदारों व पड़ोसियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी। ऐसे में अब जांच कराने की तैयारी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
अग्निवीर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अग्निवीर के लिए अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज लेकर भर्ती होने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार ऐसे सात मामले सामने आए हैं। अभ्यर्थियों के ऊपर केस चल रहा है, उसके बाद भी पुलिस विभाग की तरफ से चरित्र प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया है। कुछ फर्जी मार्कशीट भी जमा कर रहे हैं। इसकी जानकारी अभ्यर्थी के पड़ोसी और रिश्तेदार ही सेना के उच्च अधिकारियों को फोन और डाक के माध्यम से भेज रहे हैं।

विज्ञापन


सेना के आला अधिकारी इन सूचनाओं को एकत्रित कर इसकी जांच कराने जा रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने के संबंधित अधिकारी और अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी के तहत आने वाले मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, चंदौली, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर के लिए अग्निवीर भर्ती रैली सात से 25 नवंबर तक होगी।

इसे भी पढ़ें; सांसद मनोज ने महिला के छुए पैर: पीएमओ में शिकायत लेकर आई थी गीता, बोली- हमारी सुनवाई नहीं हो रही है भैया

विज्ञापन

सेना भर्ती डायरेक्टर कर्नल शैलेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
केस-1
गोरखपुर निवासी शुभम के ऊपर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज है। इसके बाद भी उसने पहचान के लोगों से फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र बनवा लिया और अग्निवीर में शामिल होने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी शुभम के दोस्त ने ही सेना भर्ती कार्यालय को दी है। उनके दोस्त ने बताया कि छह महीने पहले ही शुभम पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन उसने कागज बनवा लिया है। जानकारी मिलने के बाद सेना इसकी जांच शुरू करने जा रहा है।

केस-2
गाजीपुर निवासी रोहन के पास हाईस्कूल की मार्कशीट नहीं है लेकिन उसने पैसा देकर फर्जी मार्कशीट बना लिया है। यह जानकारी रोहन के चचेरे भाई ने सेना के उच्च अधिकारियों को फोन के माध्यम से दी। चचेरे भाई ने बताया कि रोहन के पास हाईस्कूल में फेल हो गया था, इसकी वजह से उसने फर्जी मार्कशीट बनवा ली है।

विज्ञापन

क्या बोले अधिकारी
अग्निवीर में फर्जी दस्तावेज के माध्यम से अभ्यर्थी भर्ती होने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सूचना सेना को मिल चुकी है। इस तरह के मामले पहली बार सामने आ रहे हैं। जिन भी अभ्यर्थी के पास फर्जी दस्तावेज पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संबंधित विभाग से भी जवाब मांगा जाएगा। -कर्नल शैलेश कुमार, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें