फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर : टेक्निकल पद के लिए 866 ने लगाई दौड़, 349 हुए सफल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छावनी के रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन सोमवार को टेक्निकल पद के लिए 866 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसमें 349 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके लिए 1052 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
दौड़ में असफल रहे अभ्यर्थियों को सेना के अधिकारियों ने भर्ती स्थल पर ही मोटिवेट किया। कहा कि असफलता से निराश नहीं होना है। कठिन और निरंतर प्रयास करते रहें सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया सेना की टीम की निगरानी में निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी की गई। इससे पहले रविवार को क्लर्क और ट्रेडमैन पद के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया में 1030 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसमें से 844 ने रेस में भाग लिया और 451 अभ्यर्थी सफल हुए थे।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारियों ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की निगरानी सीसी कैमरों से भी की जा रही है। भर्ती के बाद पुलिस की मौजूदगी में अभ्यर्थियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मंगलवार से जनरल ड्यूटी के पदों के लिए भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें