फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू प्रवेश परीक्षा में नजर आई खामी, कहीं दो घंटे तो कहीं ढाई घंटे हुई प्रवेश परीक्षा

Thu, 25 May 2017 08:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू की प्रवेश परीक्षा देकर लौटते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू में दाखिले के लिए हो रही प्रवेश परीक्षा में गुरुवार को दूसरी बार बड़ी खामी नजर आई। सुबह आठ बजे की पाली में बीएचयू बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा थी। यूं तो इस प्रवेश परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित था लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को जारी प्रवेश पत्र में सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे का समय अंकित था।
विज्ञापन


इसे लेकर गुरुवार को प्रवेश परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों और पर्यवेक्षकों में असमंजस की स्थिति रही। एक दो केंद्रों पर तो अभ्यर्थियों ने ढाई घंटे की परीक्षा दी।  

हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों को इसकी सूचना पहले से दी गई थी कि प्रवेश परीक्षा का समय दो घंटे है। सबने इसका पालन भी किया लेकिन आर्य महिला पीजी कॉलेज समेत कुछ केंद्रों पर ढाई घंटे परीक्षा चली।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने माना कि प्रवेश पत्र में त्रुटिवश सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे का समय प्रिंट हो गया था।
शुक्रवार को बीएचयू के स्नातकोत्तर स्तर के चार पाठ्यक्रम एमसीए, एमएससी (कृषि) इन सॉयल साइंसेज, एमए इन सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी और एमवॉक की प्रवेश परीक्षा होनी है। इसमें करीब आठ हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जाम से कराह अभ्यर्थी, अभिभावक और राहगीर

लंका चौराहे पर जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
 बीएचयू में दाखिले के लिए गुरुवार को हुई बीएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा में अभ्यर्थियों संग अभिभावकों का रेला शहर में था। देश भर में आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में 60 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। वाराणसी में करीब 32 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी जिसकी वजह से दस बजे के बाद लंका चौराहे पर जाम की स्थिति रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें